सूरत के उद्यमी सुनील शाह बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाएंगे
सुनील शाह की ओर से अमिताभ बच्चन द्वारा भेंट किए गए सूट, ऑटोग्राफ वाली टी शर्ट और लिखे पत्रों समेत की चीजों की प्रदर्शनी का भी किया जाएगा आयोजन
संजीव कुमार ऑडिटोरियम में केक कटिंग के समय खुद अमिताभ बच्चन लाइव जुड़ेंगे और प्रशंसकों से वार्तालाप करेंगे
सूरत। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को 81वा जन्मदिन है। दुनियाभर में उनके प्रशंसक अलग अलग तरीके से बिग बी का जन्मदिन मनाते हैं। सूरत में भी बिग बी के बहुत बड़े प्रशंसक और उद्यमी सुनील शाह की ओर से बिग बी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन किया गया है। उन्होंने संजीव कुमार ऑडिटोरियम में बच्चन साहब के जन्मदिन पर केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन। किया है और इस समय पर अमिताभ बच्चन खुद लाइव शामिल होंगे व प्रशंसकों से वार्तालाप करेंगे।
सूरत के उद्यमी सुनील शाह की गिनती अमिताभ बच्चन के बड़े प्रशंसकों में होती हैं और अमिताभ के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं। सुनील शाह हर साल अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते हैं। वहीं, जब भी अमिताभ की कोई फिल्म रिलीज होती है तो सामाजिक सरोकार के कार्यों को जोड़कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सुनील शाह ने बताया कि 11 अक्टूबर को अमिताभ के जन्मदिन पर संजीव कुमार ऑडिटोरियम में केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है। इस अवसर अमिताभ बच्चन खुद लाइव मौजूद रहेंगे और प्रशंसकों से वार्तालाप करेंगे।
– अमिताभ ने दिए सूट – टी शर्ट और किताबों का एग्जीबिशन
सुनील शाह ने बताया कि अमिताभ बच्चन की ओर से उन्हें केबीसी में पहने सूट भेंट किए गए हैं। वहीं उनकी ऑटोग्राफ वाली टी शर्ट भी है। साथ ही बच्चन ने कई किताबें भेंट करने के साथ ही कई पत्र भी लिखे हैं। इन सब चीजों को प्रदर्शनी में रखा जाएगा। जिससे उनके अन्य प्रशंसक भी यह चीजे देख सके।





