एंटरटेनमेंट

कलर्स ने साल की सबसे भावुक प्रेम कहानी लॉन्च की, ‘चांद जलने लगा’

~ चांद जलने लगा में टेलीविज़न की नवीनतम जोड़ी विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान को क्रमशः देव और तारा के रूप में देखें ~

अक्टूबर 2023:  अपने विविध कंटेंट पैलेट के लिए प्रसिद्ध, कलर्स ने हमेशा अपने दर्शकों को विभिन्न प्रकार के आकर्षक शो से खुश किया है। हाल ही में ‘बिग बॉस’ के नए सीज़न के सफल प्रीमियर और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के समापन के बाद, चैनल अब एक रोमांचक नए शो के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। आकर्षक प्रेम कहानियां पेश करने और रोमांस जगाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, कलर्स फेयरीटेल रोमांस ड्रामा, ‘चांद जलने लगा’ पेश करने के लिए उत्साहित है। टेलीविज़न की नवीनतम जोड़ी के साथ, जिसमें विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान क्रमशः देव और तारा के किरदार में हैं, जिनकी कहानी बचपन के दो प्रेमियों की असाधारण यात्रा को दर्शाती है, जो कभी एक-दूसरे के साथ सुकून पाते थे, लेकिन भाग्य एक क्रूर मोड़ लेता है जिससे वे अलग हो जाते हैं। जैसा कि सदियों पुरानी कहावत है, “प्यार वह आग है जो दिल को जला देती है,” ‘चांद जलने लगा’ वह धधकती आग है, जो साल की सबसे भावुक प्रेम कहानी होने का वादा करती है। सिद्धार्थ कुमार तिवारी के स्वस्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘चांद जलने लगा’ का प्रीमियर 23 अक्टूबर को होगा और यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा।

एक सुंदर वाइनयार्ड की पृष्ठभूमि में, यह प्रेम कहानी देव और तारा के साथ शुरू होती है, जो बचपन में हमेशा साथ-साथ रहते हैं। देव के पास घोड़ों को समझने का अनोखा गुण है और वह एक अमीर ज़मींदार परिवार के लिए स्टेबल बॉय का काम करता है, और तारा उस महल जैसे घर में पिंजरे में बंद राजकुमारी है, जो लगभग हर चीज से डरती है। दोनों को एक-दूसरे की उपस्थिति में सुकून मिलता है। जब वे बड़े होते हैं, तो एक बड़ी गलतफहमी के कारण अलग होने के बाद उनके रास्ते एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं, दोनों में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है। देव, जो कभी आशावादी और संवेदनशील था, धनवान बनने के साथ ही गुस्से और दृढ़ संकल्प वाला व्यक्ति बन जाता है। दूसरी ओर, कभी डर में और निर्भर रहने वाली तारा अपने परिवार के गरीब होने के बाद एक आत्मविश्वासी और निडर महिला बन जाती है। समय बीतने के साथ, उनकी ज़िंदगी में कुछ चीजों को छोड़कर बहुत कुछ बदल गया है। क्या वे उस भावुक प्रेम को फिर से जगा पाएंगे जो कभी उनके दिल में बसता था?

निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी कहते हैं, “स्वस्तिक प्रोडक्शंस उन प्रभावशाली और दिल को छू लेने वाली कहानियों को प्रदर्शित करने में गर्व महसूस करता है, जिन्होंने टेलीविज़न पर राज किया है। हम साल की सबसे भावुक प्रेम कहानी, चांद जलने लगा पेश करने के लिए उत्साहित हैं। यह शो देव और तारा के फेयरीटेल रोमांस दर्शाता है, जो कभी प्यार में थे लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण अलग हो गए। प्यार में होने का क्या मतलब है, इस पर प्रकाश डालते हुए, यह शो दो ऐसे व्यक्तियों की आंतरिक दुनिया की पड़ताल करता है, जिन्होंने जीवन की चुनौतियों का सामना तो किया लेकिन इस बीच उस सुकून को खो दिया जो वे कभी एक-दूसरे में पाते थे। कलर्स के साथ सहयोग करना अविश्वसनीय है, और हम दर्शकों को आश्चर्यजनक दृश्यों, भावपूर्ण संगीत और शानदार कहानी वाला शो पेश करने की इच्छा रखते हैं।”

तारा की भूमिका निभाने पर अपने विचार साझा करते हुए, कनिका मान कहती हैं, “ऐसी दुनिया में जहां प्यार अक्सर जीवन में मची उथलपुथल और महत्वाकांक्षा के बीच पीछे छूट जाता है, ‘चांद जलने लगा’ बड़ी खूबसूरती से याद दिलाता है कि सच्चा प्यार किसी भी तूफान का सामना कर सकता है। इस कहानी में पुराने समय का आकर्षण है, और इसमें प्यार के प्रति हमारे विश्वास को फिर से जगाने की क्षमता है। मैं कलर्स और स्वस्तिक प्रोडक्शंस से हाथ मिलाकर रोमांचित हूं, क्योंकि इन रचनात्मक ताकतों ने विविध शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस रोमांटिक कहानी में तारा का किरदार निभाने का अनुभव अद्भुत रहा है क्योंकि मुझे दृढ़ता से लगता है कि वह मेरे वास्तविक व्यक्तित्व से काफी मिलती-जुलती है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि एक ऐसी प्रेम कहानी के लिए तैयार हो जाइए जो जीवन की तरह ही अप्रत्याशित है, और अपने अंदर शुद्ध, बेलगाम जुनून के जादू को फिर से जगाने के लिए तैयार हो जाइए!”

देव की भूमिका निभाते हुए नज़र आने के लिए तैयार विशाल आदित्य सिंह ने कहा, “मुझे पूर्व में कलर्स और स्वस्तिक प्रोडक्शंस के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है, और मैं चांद जलने लगा के लिए पुन: उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। बिग बॉस 13 के बाद, मैं एक प्रेम कहानी का इंतज़ार कर रहा था। मुझे लगता है कि सब्र का फल मिला और मैं इसके लिए आभारी हूं। दर्शकों ने अब तक मेरे द्वारा निभाए गए सभी किरदारों को भरपूर प्यार दिया है। मुझे यकीन है कि वे देव को पसंद करेंगे और इस शो में दिखाए गए प्यार, दर्द और अलगाव को समझेंगे।”

दर्शकों के बीच का उत्साह बढ़ाते हुए, कलर्स ने हाल ही में ‘चांद जलने लगा’ का रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो लॉन्च किया, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। पहले चार दिनों के भीतर इसे 31.3 मिलियन पहुंच और 4 मिलियन व्यूज़ मिले। यह शो टेलीविज़न के इतिहास में एक प्रेम गान को डिजिटल रूप से पहली बार रिलीज़ करने वाले पहले शो के रूप में दर्ज हुआ।

जब किस्मत देव और तारा को दोबारा साथ लाएगी, तो क्या वे अपने खोए हुए प्यार को फिर से जगा पाएंगे? जानें क्योंकि ‘चांद जलने लगा’ का प्रीमियर 23 अक्टूबर को होगा, जो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button