एथर का पहला फैमिली स्कूटर – रिज़्टा अहमदाबाद पहुँचा

भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं में से एक, एथर एनर्जी ने आज अहमदाबाद में अपने ‘मीट रिज़्टा’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के इच्छुकों के सामने एथर के नए फैमिली स्कूटर, रिज़्टा और हेलो हेलमेट का प्रदर्शन किया गया। आगंतुकों को रिज़्टा का अनुभव लेने और यहाँ एथर के एक्सपीरियंस ज़ोन तलाशने का अवसर मिला, जो ब्रांड की इनोवेटिव टेक्नोलॉजी और डिज़ाईन फिलॉसफी की गहरी समझ प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किए गए हैं।
इस अवसर पर तरुण मेहता, सीईओ एवं को–फाउंडर, एथर एनर्जी ने कहा, ‘‘मैं अहमदाबाद से ही हूँ और यहाँ पर मैंने खुद देखा है कि परिवारों के लिए स्कूटर कितना महत्व रखता है। यहाँ परिवार के विभिन्न सदस्य अलग-अलग जरूरतों के लिए स्कूटर का उपयोग करते हैं। इसलिए जब हमने रिज़्टा को डिज़ाइन किया, तब हम परिवार की जरूरतों, खासकर सुरक्षा, कम्फर्ट और सुविधा पर केंद्रित थे। इसलिए रिज़्टा गुजरात के बाजार के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसे बहुत अच्छी शुरुआती प्रतिक्रिया मिल रही है, जो हमें उम्मीद है कि आगे भी जारी रहेगी।”
एथर ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 2018 में लॉन्च किया था। पिछले सालों में एथर 450 प्लेटफॉर्म पर अपने परफॉर्मेंस स्कूटरों, 450X और 450S के लिए मशहूर रहा है। हाल ही में लॉन्च किए गए रिज़्टा के साथ एथर ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के पारिवारिक सेगमेंट में प्रवेश कर लिया है। कंपनी के पास गुजरात में 20 एक्सपीरियंस सेंटर (EC) और भारत में 215 से ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर (EC) हैं। एथर के पास भारत में सबसे बड़े इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर फास्ट चार्जिंग नेटवर्क्स में से एक है। एथर गुजरात में 100 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्टेशन, एथर ग्रिड और भारत में 2000 से ज्यादा एथर ग्रिड स्थापित कर चुका है।
रिज़्टा दो मॉडलों और तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है। रिज़्टा S और रिज़्टा Z में 2.9kWh की बैटरी और टॉप-एंड मॉडल रिज़्टा Z में 3.7kWh की बैटरी है। 2.9kWh वैरिएंट 123 किलोमीटर की अनुमानित आईडीसी रेंज और 3.7kWh वैरिएंड 159 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। रिज़्टा S तीन मोनोटोन कलर्स में और रिज़्टा Z सात कलर्स में उपलब्ध है, जिनमें तीन मोनोटोन कलर और चार ड्युअल-टोन विकल्प शामिल हैं।
यह परिवार के हर सदस्य के लिए डिज़ाईन और इंजीनियर किया गया है, जिसमें कम्फर्ट, सुविधा और सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। रिज़्टा की सीट बाजार में उपलब्ध सबसे बड़ी और सबसे आरामदायक सीटों में से एक है। इसमें 56 लीटर का विशाल स्टोरेज मिलता है, जिसमें 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और 22 लीटर की वैकल्पिक फ्रंक एक्सेसरी है। इसके बड़े फ्लोरबोर्ड से राईडर को पर्याप्त लैग स्पेस मिलता है।
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रिज़्टा में एथर ने स्किडकंट्रोल™ फीचर पेश किया है। यह एथर का एक प्रोप्राइटरी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है, जो कम फ्रिक्शन वाली सतहों जैसे रेत, बजरी, पानी या तेल वाली सतहों पर एक्सलेरेशन देने पर फिसलने से बचाने लिए मोटर टॉर्क को सुगमता से कंट्रोल करता है। इसकी अन्य सुरक्षा विशेषताओं में फॉलसेफTM, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS), टो एवं थेफ्ट डिटेक्ट, और पिंग माई स्कूटर शामिल हैं, जो एथर 450 सीरीज़ के स्कूटरों में भी मौजूद थीं, और अब रिज़्टा में दी गई हैं।
ये तीनों वैरिएंट दो राइडिंग मोड्स – ज़िप और स्मार्टईको के साथ 80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकते हैं। साथ ही, 450 सीरीज़ में दिए गए मैजिकट्विस्ट™, ऑटोहोल्ड™ और रिवर्स मोड जैसी राइड असिस्ट फीचर्स रिज़्टा में भी दिए गए हैं।
मैजिक ट्विस्ट फीचर द्वारा यूज़र्स थ्रॉटल से स्पीड कंट्रोल कर सकते हैं। सीधी दिशा में थ्रॉटल घूमने पर स्पीड बढ़ती है और उल्टी दिशा में घुमाने पर ब्रेक लगता है। जब यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ढलान पर ले जाया जाता है, तब ऑटोहोल्ड फीचर इसको थामकर रखता है, और रिवर्स मोड द्वारा स्कूटर को आसानी से रिवर्स किया जा सकता है और इसे पीछे की ओर खींचने की जरूरत नहीं पड़ती।
एथर हेलो हेलमेट का प्रदर्शन भी किया। एथर हेलो एक फुल फेस, टॉप ऑफ द लाइन इंटीग्रेटेड स्मार्ट हेलमेट है। इसमें हरमन कार्डन का बेहतरीन ऑडियो फीचर दिया गया है। इसकी प्रोप्राइटरी ऑटो वियरडिटेक्ट टेक्नोलॉजी और वायरलेस चार्जिंग द्वारा राइडर्स को बहुत सुगम अनुभव मिलता है और वो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के हैंडलबार से म्यूजिक एवं कॉल को नियंत्रित कर सकते हैं। हेलो में एथर चिटचैटTM फीचर भी है, जिसकी मदद से राइडर और पिलियन हेलमेट टू हेलमेट बातचीत कर सकते हैं। यह दो रंगों और आधुनिक डिज़ाइन में उपलब्ध है।
इन तीनों वैरिएंट्स के साथ एथर का 5 साल का वैकल्पिक वॉरंटी प्रोग्राम मिलता है। ‘एथर बैटरी प्रोटेक्ट’ द्वारा बैटरी वॉरंटी 5 साल/60,000 किलोमीटर तक बढ़ गई है। इस वॉरंटी प्रोग्राम में केवल बैटरी खराब होने की ही वॉरंटी नहीं मिलती है, बल्कि 5 साल पूरे होने के बाद बैटरी की कम से कम 70 प्रतिशत हैल्थ बची रहने की वॉरंटी भी मिलती है।
2.9 kWh बैटरी वाले रिज़्टा S और रिज़्टा Z होम चार्जिंग के लिए 350W के एथर पोर्टेबल चार्जर और 3.7 kWh बैटरी वाला टॉप एंड रिज़्टा Z 700W के नए एथर ड्युओ चार्जर के साथ आता है।
एथर रिज़्टा की बुकिंग और टेस्ट राइड चल रही हैं, और इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होगी। 2.9 kWh के साथ एथर रिज़्टा S 1,10,051 लाख रुपये (एक्स-शोरूम अहमदाबाद) के मूल्य में उपलब्ध होगा। 2.9 kWh के साथ एथर रिज़्टा Z का मूल्य 1,25,051 रुपये (एक्स-शोरूम अहमदाबाद) और 3.7 kWh के साथ एथर रिज़्टा Z का मूल्य 145,052 रुपये (एक्स-शोरूम अहमदाबाद) है।





