एंटरटेनमेंट

सोनाली बेंद्रे और श्रिया पिलगांवकर द्वारा अहमदाबाद में ‘द ब्रोकन न्यूज’ सीजन 2 का प्रचार करने से शहर में जश्न का माहौल!

ZEE5 के प्रतिष्ठित एवं प्रशंसित शो ‘द ब्रोकन न्यूज’ के दूसरे सीजन को लेकर काफी उम्मीदें रही हैं। इस सीरीज की लीड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और श्रिया पिलगांवकर आगामी सीजन का प्रचार करने के लिए, हाल ही में अहमदाबाद पहुंची थीं। इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुए रोमांचक ट्रेलर ने, 3 मई के दिन होने वाली घटनाओं और नए सीजन की रिलीज के बारे में दर्शकों को बड़ी दिलचस्पी के साथ अंदाजा लगाने पर मजबूर कर दिया है। दो साल के बाद वापसी करते हुए, नए सीजन में दो न्यूज चैनलों- ‘जोश 24×7’ और ‘आवाज़ भारती’ के बीच विचारधाराओं की लड़ाई नई ऊंचाइयां छूती दिखेगी। इस नए रोमांचक सीजन में ‘सच’ बनाम ‘सनसनी’ की लड़ाई, न्यूजरूम से बाहर निकलकर जिंदा रहने के व्यक्तिगत संघर्ष में बदल गई है।

बीबीसी स्टूडियोज प्रोडक्शंस इंडिया द्वारा प्रोड्यूज किया गया आगामी सीजन, पत्रकारों की मनगढ़ंत जिंदगी, झूठ, प्यार, संघर्ष तथा सच्चाई व सनसनी के बीच छिड़ी रहने वाली उनकी जंग को दिखाना जारी रखेगा। आने वाले इस चैप्टर में फैसल राशिद, इंद्रनील सेनगुप्ता, संजीता भट्टाचार्य और तारुक रैना जैसे कई अभिनेताओं की घर वापसी होगी। इनके अलावा नए सीजन में- अक्षय ओबेरॉय, सुचित्रा पिल्लई और गीतिका विद्या ओहल्याण जैसे एक्टर्स की इंट्री केंद्रीय भूमिकाओं के जरिए होगी।

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का कहना है-द ब्रोकन न्यूज मेरे लिए हमेशा खास रहेगी, क्योंकि इसके साथ ही ओटीटी पर मेरा डेब्यू हुआ। पहले सीजन को मिले रेस्पॉन्स से हम वाकई बेहद खुश थे, और मैं इस बात से आनंदित हूं कि हम इसका एक और सीजन लेकर आ रहे हैं। पहले सीजन में अमीना और राधा एकजुट थीं, हालांकि इस नए सीजन में अमीना अपने दम पर सचकी लड़ाई लड़ेंगी। ZEE5, बीबीसी और हमारे डाइरेक्टर विनय वाइकुल की अद्भुत टीम के साथ काम करके मुझे सच्चा आनंद मिला। विनय एक विजनरी डाइरेक्टर हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने में अपना दिल और रूह झोंक दी है कि दर्शक पूरे समय जुड़े और बंधे रहें। मैं अपने नए सीजन का प्रचार करने के लिए अहमदाबाद आकर रोमांचित हूं, और ZEE5 पर द ब्रोकन न्यूज एस2 के रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं।”

एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर ने बताया,ZEE5 पर द ब्रोकन न्यूजकी वापसी होने और इस शो का प्रचार करने के लिए अहमदाबाद आकर मैं बेहद रोमांचित हूं। यह शो मेरे दिल में खास जगह रखता है, और मैं लंबे समय से इसकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस सीजन में राधा और दीपांकर के बीच की डायनेमिक्स बेहद व्यक्तिगत होने जा रही है, क्योंकि वे दोनों हर मोड़ पर एक-दूसरे को मात देने का प्रयास करते हैं। दर्शकों के लिए यह एक रोलर-कोस्टर सवारी होगी, जिसके उतार-चढ़ाव उन्हें आखिर तक अनुमान लगाते रहने पर मजबूर कर देंगे। जयदीप सर और सोनाली मैम के साथ काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। ये दोनों प्रतिभा के पावरहाउस हैं, और उनके साथ स्क्रीन साझा करके मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं बेताब हूं कि हम सबने मिलकर जो जादू तैयार किया है, उसे ऑडियंस जल्द से जल्द देखे।“

 द ब्रोकन न्यूज एस2की स्ट्रीमिंग 3 मई को विशेष रूप से ZEE5 पर शुरू हो रही है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button