स्पोर्ट्स

देश का नाम रोशन करने वाली ऐश्वर्या मिश्रा का सम्मान करेगी परिश्रम संस्था

परिश्रमी परिवार की बेटी का सम्मान – कृपाशंकर सिंह

मुंबई। एशियाई खेलों में भारत को महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में सिल्वर पदक दिलाने वाली टीम का हिस्सा ऐश्वर्या मिश्रा का सम्मान ‘परिश्रम’ संस्था करेगी। ऐश्वर्या संभवतः 10 अक्टूबर को देश लौटेंगी, तब उनका भव्य ढंग से स्वागत भी किया जाने वाला है। ‘परिश्रम’ संस्था के प्रमुख कृपाशंकर सिंह ने बताया कि महिला खिलाड़ियों की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर सभी को बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दहिसर पूर्व में रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या मिश्रा के पिता कैलाश मिश्र दहिसर पूर्व के धारखाडी स्लम एरिया में फल बेचकर बेटी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। मुंबई के स्लम में रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा का परिवार जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील अंतर्गत स्थित सुल्तानपुर गांव का रहनेवाला है। ऐसे में परिश्रम संस्था द्वारा परिश्रमी परिवार की बेटी का सम्मान अपने आप में एक आकर्षक और प्रेरणादायक कार्यक्रम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button