एंटरटेनमेंट

ओएनजीसी सूरत में मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे, बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी के लिए किए खास कार्यक्रम

28 नवम्बर 2024 को केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी सूरत में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन को खास बनाने के लिए विद्यालय में बच्चों ने अपने दादा-दादी, नाना-नानी के साथ कई रंगारंग गतिविधियों का आयोजन किया।

कार्यक्रम में ओएनजीसी सूरत परिवार की प्रथम महिला तनुजा बलोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने घर के बुजुर्गों के साथ अच्छा व्यवहार करें, उन्हें समय दें और उनके अनुभवों से सीखें। तनुजा बलोदी ने कहा, “बुजुर्गों का आशीर्वाद बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण होता है, और हमें उनसे हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करनी चाहिए।”

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत हरे पौधों से किया। उन्होंने कहा, “बड़े-बुजुर्ग हमारे समाज और घरों की शान होते हैं। उनके आशीर्वाद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और वे जीवन की चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाते हैं।”

इस अवसर पर योग विशेषज्ञ दिनेश पटेल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों को योग के महत्व और उसकी सूक्ष्म क्रियाओं के बारे में बताया।

बच्चों ने इस कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए स्वागत गीत, नृत्य, शिव तांडव नृत्य, और नाटक प्रस्तुत किए। साथ ही, बच्चों ने सुंदर पोस्टर और ग्रीटिंग कार्ड भी बनाए, जो दादा-दादी और नाना-नानी को समर्पित थे।

कार्यक्रम के अंत में दादा-दादी और नाना-नानी के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें केट वॉक और म्यूजिकल चेयर जैसे खेल शामिल थे। यह खेल बुजुर्गों और बच्चों के बीच दोस्ती और प्यार को बढ़ाने का एक शानदार तरीका था।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती दक्षा गुप्ता ने किया। इस आयोजन ने दादा-दादी और नाना-नानी को सम्मानित करने का एक अनोखा तरीका पेश किया, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के बीच रिश्तों की मजबूती को और बढ़ावा मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button