लाइनअप पूरा हुआ! कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ प्रतियोगियों की कन्फर्म लिस्ट देखें

भारत का पहला स्टंट-आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 14वें सीज़न के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह रोमांचक स्टंट, रोमांचकारी टास्क, और स्पष्ट बहादुरी के पलों का वादा करता है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा और एक्शन को पूरी तरह से नए स्तर पर ले जाएगा। प्रतियोगियों के रूप में कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज़ अदिति शर्मा, करण वीर मेहरा, नियति फतनानी, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के नाम घोषित करने के बाद, भारत के पसंदीदा स्टंट-आधारित शो ने आखिरकार डेयरडेविल्स की अपनी बाकी सुनिश्चित सूची का खुलासा कर दिया है। हैरान होने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे, गशमीर महाजनी, केदार आशीष महरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया और शालिन भनोट इस ग्रुप में शामिल होंगे, जो अल्टीमेट परीक्षा का सामना करने के लिए तैयार हैं।
जबकि इस एड्रेनलिन से भरपूर शो का पर्दा उठने वाला है, हमारे डेयरडेविल्स ने इस असाधारण सफर का हिस्सा बनने पर अपने विचार साझा किए:
सुमोना चक्रवर्ती कहती हैं, “जब मुझसे खतरों के खिलाड़ी के नए सीज़न के लिए संपर्क किया गया, तो मुझे लगा कि यह किसी तरह का मज़ाक है, लेकिन जब हकीकत का पता चला और ऑफर की पुष्टि हुई, तो मैं काफी उत्साहित थी। मैं इस शो की डेयरडेविलरी को एक नए देश में ले जाने को लेकर रोमांचित हूं। मैं अल्टीमेट एक्शन किंग रोहित शेट्टी सर के मार्गदर्शन में अपनी सीमाओं को पार करने और अपने अंदर के एड्रेनलिन जंकी को फिर से जगाने के लिए तैयार हूं।”
शिल्पा शिंदे कहती हैं, “मैं खतरों के खिलाड़ी को अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं। खुद लाजवाब एक्शन गुरु रोहित शेट्टी सर से सीखने का मौका पाना सम्मान की बात है। मैं उन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करने और उनसे जीतने को लेकर उत्साहित हूं, जिन्होंने मुझे अब तक सीमाओं में बांधे रखा है। यह किसी आम शो से कही बढ़कर है – यह जीवन बदलने वाला अनुभव है जो अपने प्रतियोगियों को साहसी बनाने के लिए प्रसिद्ध है। मेरे लिए, यह शो मेरे फैंस को मुझ पर गर्व कराने के बारे में है।”
गशमीर महाजनी कहते हैं, “कलर्स के साथ फिर से काम करके घर लौटने जैसा लगा। इसके बेहतरीन शोज़ का हिस्सा बनने के बाद, खतरों के खिलाड़ी 14 एक और मज़ेदार अवसर है, खासकर मेरे लिए क्योंकि मुझे रोमांचक चुनौतियां पसंद हैं। खुद को चुनौती देने के लिए, इस प्रसिद्ध स्टंट-आधारित शो में शामिल होने से बेहतर कोई तरीका नहीं है! मैं अपने डर पर काबू पाने को लेकर बेहद रोमांचित हूं। चलो एडवेंचर शुरू करें!”
केदार आशीष महरोत्रा कहते हैं, “एक अभिनेता के रूप में, मुझे मंच पर या कैमरे के सामने परफॉर्म करने की आदत है, लेकिन यह रियलिटी शो बिल्कुल नया एडवेंचर है। मैं अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलूंगा, और उन चुनौतियों का सामना करूंगा जो मेरी बहादुरी और हिम्मत की परीक्षा लेंगी। मैं कलर्स का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपने एक अलग पहलू को दिखाने का यह शानदार मौका दिया – साहसी, निडर और सामने आने वाली हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार। मैं रियलिटी शो के अनछुए पहलुओं में दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता हूं। मैं अपने डर का सामना करने और दर्शकों को उनकी सीटों से बांधे रखने का अब और इंतज़ार नहीं कर सकता।”
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होगा।





