एंटरटेनमेंट

कलर्स का ‘मेरा बलम थानेदार’: श्रुति चौधरी कहती हैं, “यह शो मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैं पहली बार मुख्य भूमिका निभा रही हूं”

राजस्थान की खूबसूरत जगहों पर सेट किया गया, कलर्स प्रस्तुत करता है ‘मेरा बलम थानेदार’, एक ऐसी कहानी जो बुलबुल और वीर के जीवन को दर्शाती है जिनका व्यक्तित्व पूरी तरह से अलग है लेकिन नियति आपस में जुड़ी हुई है। बुलबुल एक ज़िंदादिल युवती है जो अपनी मां की हर बात का पालन करती है। वह इस बात से पूरी तरह अंजान है कि वह नाबालिग है। दूसरी ओर, एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी वीर हर तरह के धोखे का दृढ़ता से विरोध करता है। बुलबुल को नहीं पता कि उसके माता-पिता ने उसकी असली उम्र छुपाई है। इस बीच, नाबालिग विवाह का दृढ़ता से विरोध करने वाला, वीर अनजाने में बुलबुल से शादी कर लेता है, इस बात से अनजान कि वह नाबालिग है। क्या धोखे और नियति की पृष्ठभूमि के बीच इस प्रेमहीन विवाह में प्यार अपनी जगह बना पाएगा?

  1. शो ‘मेरा बलम थानेदार’ के बारे में कुछ बताएं? :- मेरा बलम थानेदार एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी वीर, और किसी अच्छे कारण के लिए झूठ बोलने को ठीक मानने वाली एक लापरवाह छात्रा बुलबुल की प्रेम कहानी बताता है। अपने विपरीत सिद्धांतों के कारण, उन्हें शादी करने के बाद चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, बिना यह जाने कि बुलबुल नाबालिग है। इस कपल का सफर छिपी हुई सच्चाइयों, परस्पर विरोधी सिद्धांतों, और प्रेम के असाधारण मार्ग के साथ सामने आता है।

 

2. शो में अपने किरदार के बारे में बताएं? :- मैं बुलबुल की भूमिका निभाती नज़र आऊंगी, जो अपनी मां की हर बात पर अमल करती है। वह एक चुलबुली युवती है जो सोचती है कि एक नेक काम के लिए झूठ बोलने में कोई बुराई नहीं है। वह भोली है और लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेती है। उसका मानना है कि हर किसी का दिल अच्छा होता है। उसे अपने परिवार से प्यार है, और अपने परिवार का मान बचाने के लिए वह वीर से शादी करती है। इस कारण से, वह सामाजिक अपेक्षाओं का पालन करने और एक आदर्श पत्नी व बहू बनने के दबाव से जूझ रही है।

3.आपने इस शो और किरदार के लिए हां क्यों कहा? :- मैंने इसके लिए हां इसलिए कहा, क्योंकि इसमें एक अनोखी और आकर्षक प्रेम कहानी पेश की गई है। बुलबुल और वीर का सफर दो ऐसे लोगों की प्रेम कहानी है, जिनके सिद्धांत बिल्कुल अलग-अलग हैं। इसके अलावा, इस शो में मुझे अनुभवी और प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करने का अवसर मिला है। मैं दर्शकों को प्यार की गहराइयों को उजागर करने वाली यह अनूठी कहानी दिखाने का इंतज़ार नहीं कर सकती।

4. शो के टीज़र ने काफी उत्साह पैदा कर दिया है। इतनी तारीफ पाकर आपकी क्या प्रतिक्रिया थी? :- मेरा बलम थानेदार का हिस्सा बनना अविश्वसनीय अनुभव रहा है, और टीज़र को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर वास्तव में बहुत अच्छा लगा। दर्शकों का उत्साह शो में मेरी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। दर्शकों का उत्साह और समर्थन देखकर खुशी होती है।

5. अपने सह-कलाकारों के साथ आपका रिश्ता कैसा है? :- शगुन पांडे, नीलू वाघेला, आस्था चौधरी, और ऋषि खुराना जैसे बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना उत्साहजनक और समृद्ध अनुभव रहा है। इस प्रोजेक्ट के प्रति उनका समर्पण मुझे प्रेरित करता है। वीर बहुत सहयोगी सह-अभिनेता हैं, और वह मुझे हमेशा उत्साहित रखते हैं। मैं यह जानने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती कि दर्शक एक नई जोड़ी के रूप में हमारे बारे में क्या सोचते हैं।

6.आपने बुलबुल की भूमिका की तैयारी कैसे की? यह आपके पहले निभाए गए किरदारों से कितना अलग है? :- मेरे किरदार के विभिन्न पहलू हैं। एक चुलबुली लड़की होने से लेकर अपने परिवार का मान बचाने के लिए शादी करने तक, वह काफी चीजों से गुज़र रही है। मैंने नाबालिग विवाह के मुद्दे पर थोड़ा पढ़ा और राजस्थानी लोगों की स्थानीय बोली पर भी ध्यान दिया। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि मेरा प्रदर्शन ज्यादा से ज्यादा प्रामाणिक दिखे।

7. राजस्थान में शूटिंग करने का आपका अनुभव कैसा रहा? :- मुझे सर्दियां बहुत पसंद हैं और राजस्थान में ठहरने के कारण, यह मेरे लिए काफी खास बन गई हैं। मैं भारत के सबसे जीवंत राज्यों में से एक, राजस्थान में शूटिंग कर रही हूं। मुझे याद है कि शो की शूटिंग के दौरान कई बार बहुत ज्यादा ठंड लगती थी, लेकिन अब मेरा शरीर मौसम के लिए अनुकूल हो गया है। मैं इस राज्य की सुंदरता की जितनी तारीफ करूं कम है और इसके स्थानीय व्यंजनों को चखना, मेरी दैनिक टू-डू सूची में है।

8. अंत में, आप ‘मेरा बलम थानेदार’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे अपने प्रशंसकों और दर्शकों से क्या कहना चाहेंगी? :- मेरा बलम थानेदार’ को लेकर फैले उत्साह ने वाकई मेरा दिल छू लिया है। मैं प्रोमो को मिले ढेर सारे प्यार और समर्थन के लिए दर्शकों की बहुत आभारी हूं। यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है, और मैं दर्शकों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद करती हूं। मैं उनका मनोरंजन करने का वादा करती हूं और अपनी पूरी क्षमता से बुलबुल को जीवंत करने का वादा करती हूं। एक अविश्वसनीय प्रेम कहानी के लिए बने रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button