एंटरटेनमेंट

चार भाइयों ने बनाई जेल से भागने की योजना, देखिए अपने टीवी स्क्रीन पर द डाल्टंस में

क्या होगा जब अच्छी तरह से तैयार की गई भागने की योजना को बदकिस्मती और हास्यपूर्ण घटनाएं बिगाड़ देंगी? इसका उत्तर मिलेगा चार भाइयों की जिंदगी में, जो चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, पर जेल से भागने के अपने मिशन में सफल नहीं हो पाते हैं।

देखिए जेल में बंद भाइयों द्वारा बार-बार जेल तोड़कर भागने की मजेदार कोशिशें, जिनमें से हर कोशिश अव्वल दर्जे की हास्यास्पद गलतियाँ लेकर आती है। ढोल, बंसी, हरमोनिया और तंबूरा की हरकतें हर बार उनकी इन कोशिशों को एक रोमांचक भागम-भाग में बदल देती हैं। वो चाहे पानी के पाइप से नीचे फिसलकर भागें या फिर हॉट एयर बैलूंस की मदद लें, लेकिन उनकी हर कोशिश वापस जेल में आकर खत्म हो जाती है, लेकिन हर विफलता के बाद भी उनकी योजनाओं का पिटारा कभी खाली नहीं होता।

इन भाइयों की जेल से भागने की तरकीबें कहाँ तक जाएंगी? देखिए सोनी ये! पर द डाल्टंस के नए एपिसोड्स में गलतियों की भरपूर कॉमेडी!

द डाल्टंस हर सोमवार से शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रसारित हो रहा है केवल सोनी ये! पर

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button